School Holidays October 2025: अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है और इस बार छात्रों के लिए यह महीना काफी खास रहने वाला है। क्योंकि अक्टूबर महीने में कई बड़े त्योहार और विशेष अवसर आ रहे हैं जिनकी वजह से स्कूलों में छुट्टियों की भरमार रहने वाली है।
इसी वजह से अक्टूबर का महीना स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए बेहद खास माना जा रहा ह, क्योंकि इस महीने में विद्यार्थियों को ढेर सारी छुट्टिया मिलने वाली हैं। साथ ही अक्टूबर में गांधी जयंती, दशहरा, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा जैसे कई बड़े त्यौहार मनाए जाएगे जिसकी छुट्टिया उनको मिलने वाली हैं।
अगर आप भी एक स्कूल जाने वाले छात्र हैं और यह जानना चाहते हैं कि अक्टूबर महीने में किन-किन दिनों में स्कूल बंद रहेगा तो यह लेख आपके लिए बेहद ही लाभ दायक है। आज हम आपको अक्टूबर महीने में पड़ने वाली सभी छुट्टियों की पूरी जानकारी देने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं क्यों यह महीना विद्यार्थियों के लिए खास और मजेदार होने वाला है।
अक्टूबर में स्कूल की छुट्टिया
इस अक्टूबर का महीना विद्यार्थियों के लिए खास होने वाला है क्योंकि इस दौरान कई बड़े और महत्वपूर्ण त्यौहार आते हैं। गांधी जयंती से लेकर दशहरा, दिवाली, भाई दूज और गोवर्धन पूजा जैसे उत्सव इस महीने में मनाए जाते हैं।
लेकिन अक्टूबर के महीने में त्यौहारों के अलावा विद्यार्थियों को केवल रविवार ही नहीं बल्कि कुछ शनिवारों की छुट्टिया भी मिलेंगी इससे विद्यालय कई दिनों तक बंद रहेगा और छात्र अपने घर पर रहकर इन त्यौहारों को आराम और खुशी के साथ पूरी तरह मना पाएंगे।
छुट्टियों की लिस्ट
अक्टूबर महीने में छात्रों के लिए जिन दिनों स्कूल बंद रहेंगे उसकी जानकारी यहाँ नीचे मिल जाएगी:-
- 5 अक्टूबर को रविवार है, जिसके चलते देशभर के विद्यालय भी बंद रहेंगे।
- 11 अक्टूबर को दूसरा शनिवार है इसलिए कई विद्यालयों में छुट्टी रहेगी।
- 12 अक्टूबर को रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहेंगे।
- 19 अक्टूबर को फिर से रविवार है और इस दिन भी विद्यालयों को अवकाश रहेगा।
- 20 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार है इसलिए सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
- 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के कारण छात्रों को छुट्टी दी जाएगी।
- 23 अक्टूबर को भाई दूज के त्यौहार की वजह से भी स्कूलों का अवकाश रहेगा।
- 25 अक्टूबर को चौथा शनिवार है इसलिए देश के कुछ विद्यालय बंद रहेंगे।
- 26 अक्टूबर को रविवार होने के कारण स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
- 27 अक्टूबर को ललई छठ है जिसके कारण विद्यालयों को अवकाश दिया जाएगा।
- अंत में 28 अक्टूबर को छठ पूजा होने के कारण स्कूल बंद रहेंगे।